फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: 27 अप्रैल को रैली निकालकर सौंपे जाएंगे ज्ञापन

Fri, 24 Apr 2026 05:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
27 अप्रैल को रैली निकालकर सौंपे जाएंगे ज्ञापन
विज्ञापन

कोटद्वार। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले गो सम्मान आह्वान अभियान को सफल बनाने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। शुक्रवार को हुई बैठक में आगामी 27 अप्रैल 2026, सोमवार को रैली निकालने का निर्णय लिया गया। साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। श्री गोपाल गोलोक धाम में आयोजित बैठक गोलोक धाम के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि अभियान के अंतर्गत आगामी 27 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे हिंदू पंचायती धर्मशाला से तहसील तक एक रैली निकाली जाएगी। इसके बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपे जाएंगे। उन्होंने नगर व ग्रामीण क्षेत्र के समस्त गो पालकों, गो भक्तो से रैली में शामिल होने की अपील की। बैठक में बड़ी संख्या में गो पालक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें