फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: विस्ताना गांव से दो बच्चों को बहला फुसलाकर ले गया एक व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। मेरठ निवासी एक व्यक्ति द्वारा द्वारीखाल ब्लॉक के विस्ताना गांव से दो बच्चों को बहला फुसलाकर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। बच्चों के पिता की तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

विस्ताना गांव निवासी हर्षमोहन नैथानी ने बताया कि वह 10 जून को मवेशियों को चराने के लिए जंंगल गया हुआ था। जब घर लौटा तो उसकी 15 वर्ष की बेटी निशा नैथानी और आठ वर्ष का बेटा कृष नैथानी घर से गायब मिले। बताया कि गत वर्ष नवंबर में उसकी पत्नी बड़ी बेटी के साथ मेरठ निवासी एक व्यक्ति के साथ चली गई थी। वह अपने दो बच्चों की देखभाल कर रहा था। मेरठ निवासी व्यक्ति लंबे समय से उसके बच्चों को गुमराह कर रहा था। संदेह जताया कि वही उसके बच्चों को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया है। उसने एसडीएम से उसके बच्चों को ले जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। राजस्व उपनिरीक्षक लंगूर पल्ला अनामिका ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर नीरज मित्तल निवासी मेरठ के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें