कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के चिल्लरखाल में लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण की मांग के लिए क्षेत्रवासियों ने बृहस्पतिवार को 41वें दिन भी धरना प्रदर्शन किया। रविवार को धरना स्थल पर विशाल जनसभा करने का निर्णय लिया गया।
आंदोलन की अगुवाई कर रहे प्रवीण थापा ने कहा कि जनता अब जाग चुकी है और अपने अधिकार की लड़ाई लड़ना सीख गई है। कहा कि मार्ग निर्माण की सभी बाधाएं दूर होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर महेश नैनवाल, अर्जुन रावत, रविंद्र सौंद, लोक गायक संजय रावत, देवेंद्र रावत, नितिन शर्मा, ध्यान सिंह बिष्ट, आशीष काला, वीरेंद्र लखेड़ा, गणेश रावत आदि मौजूद रहे।