फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: लकड़ीपड़ाव में बंद दुकान में भड़की आग, बड़ा हादसा बचा

Mon, 27 Apr 2026 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- कई वर्षों से बंद पड़ी हुई थी दुकान
विज्ञापन

कोटद्वार। नगर क्षेत्र के अंतर्गत लकड़ीपडाव में सोमवार सुबह बंद पड़ी टिनशेड से निर्मित एक दुकान के भीतर आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो आग आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लेती। अग्निशमन अधिकारी महताब अली खान ने बताया कि सोमवार सुबह 9:24 बजे पुलिस सेवा 112 पर सूचना मिली कि लकड़ीपड़ाव में आग लगी है। इस पर उनके निर्देशन में फायर स्टेशन से दो फायर टेंडर घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घटनास्थल पर पहुंचकर दमकलकर्मियों ने देखा कि लकड़ीपड़ाव कोटद्वार में दिनेश गुसाईं की कई साल से बंद पड़ी टिनशेड से निर्मित दुकान में आग लगी है। दमकलकर्मियों ने दुकान का ताला तोड़कर आग को बुझाया और आसपास की दुकानों में आग लगने से बचाया। अग्निशमन अधिकारी ने आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं होने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें