फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: गुलदार ने ढंगल गांव में गाय व संगलिया में बकरी को मारा

Sun, 04 Oct 2026 07:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नैनीडांडा ब्लॉक के ढंगल गांव में भालू के हमले में मंजू देवी की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इसी बीच गुलदार की सक्रियता ने ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। शनिवार रात गुलदार ने एक गाय को और संगलिया बिचला गांव में एक बकरी को मार दिया। ढंगल गांव निवासी अभिषेक रावत ने बताया कि पिछले दो दिनों से भालू दिखाई नहीं दिया लेकिन आवाजें सुनाई दे रही है। रविवार सुबह उनके चाचा विक्रम सिंह को घर के पास ही गुलदार दिखाई दिया है। शनिवार रात गुलदार उनकी ताई पीता देवी की गोशाला का दरवाजा खोलकर गाय को मार दिया। संगलिया बिचला गांव निवासी मोहन ध्यानी शनिवार शाम करीब 4:30 बजे बकरियों को चराकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रौले के किनारे घात लगाए बैठे गुलदार ने एक बकरी को मार दिया।
विज्ञापन


ढंगल में वनकर्मियों की लगातार गश्त कराई जा रही है और शूटर भी तैनात किया गया है। पिछले दो दिनों से हमलावर भालू दिखाई नहीं दिया है। संगलिया क्षेत्र में गुलदार के हमले से पशु क्षति की सूचना मिली है। मौका मुआयना कर मुआवजे के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। -सुभाष घिल्डियाल, वन क्षेत्राधिकारी, दीवा रेंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें