फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अवैध प्राइवेट क्लीनिकों पर संयुक्त टीम की छापेमारी, संचालक ताले लगाकर फरार

Tue, 18 Nov 2025 10:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
कोटद्वार में जौनपुर ​स्थित अल्ट्रा साउंड सेंटर का निरीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग व तहसील प्रशासन
विज्ञापन
अवैध प्राइवेट क्लीनिकों पर संयुक्त टीम की छापेमारी, संचालक ताले लगाकर फरार
विज्ञापन

लगातार मिल रही शिकायतों पर स्वास्थ्य व राजस्व विभाग की कार्रवाई

- तंग गलियों और खराब सड़कें बनी अभियान में बाधा, अल्ट्रासाउंड सेंटरों के निरीक्षण में नहीं मिली अनियमितता



कोटद्वार। स्वास्थ्य विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को गाड़ीघाट और लकड़ीपड़ाव क्षेत्र में संचालित प्राइवेट क्लीनिकों पर छापेमारी की। कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई क्लीनिक संचालक अपने प्रतिष्ठानों में ताला लगाकर मौके से फरार हो गए।

पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. विनय कुमार त्यागी ने बताया कि बिना पंजीकरण के चल रहे क्लीनिकों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी आधार पर डीएम पौड़ी और सीएमओ के निर्देश पर टीम कोटद्वार क्षेत्र में छापेमारी के लिए पहुंची। टीम कई क्लीनिकों तक पहुंची, लेकिन संचालक पहले ही क्लीनिक बंद कर भाग चुके थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि क्षेत्र की खराब सड़कें और क्लीनिकों का तंग गलियों में होना अभियान की सफलता में बाधक रहा। आगामी दिनों में इस कार्रवाई को व्यापक स्तर पर चलाने की तैयारी है। टीम में प्रभारी नायब तहसीलदार मनोहर सिंह नेगी, पीसीपीएनडीटी जिला कोऑर्डिनेटर आशीष रावत और पीआरडी जवान शामिल रहे।
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने एसडीएम शालिनी मौर्य के साथ सात अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण किया। कहीं भी अनियमितता नहीं पाई गई। डॉक्टर आशुतोष देवरानी के क्षेत्र में न होने के कारण उनकी अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर अस्पताल के सुपुर्द किया गया, ताकि उसका उपयोग कोई अन्य न कर सके। लैब निरीक्षण के दौरान भी सब कुछ सही पाया गया। संचालकों को बायो मेडिकल कचरे का निस्तारण नियमानुसार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें