फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: श्रीनगर उपजिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उप जिला चिकित्सालय में मंगलवार को स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. समीक्षा वर्मा ने विधिवत कार्यभार संभाल लिया है। करीब दो सालों से अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने के कारण गर्भवती महिलाओं को ऑपरेशन सबंधी मामलों में खासी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति होने से अब यह दिक्कत दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने से अस्पताल में सामान्य प्रसव तो हो जाते थे, लेकिन जटिल मामलों में महिलाओं को श्रीकोट बेस अस्पताल या अन्य जगहों का रुख करना पड़ता था। डॉ. वर्मा के आने से अब ऑपरेशन सहित सभी स्त्री रोग संबंधी उपचार यहीं मिल सकेंगे। सीएसएस डॉ. विमल गुसाई ने बताया कि अब महिलाओं को सामान्य डिलीवरी के साथ-साथ ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इससे न केवल श्रीनगर बल्कि पौड़ी, टिहरी और चमोली जिले से आने वाले मरीजों को भी राहत मिलेगी। करीब दो साल से उपजिला अस्पताल में गायनी विशेषज्ञ का अभाव था। कहा कि अब पर्याप्त स्टाफ भी उपलब्ध हो गया है। इससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में और निखार आएगा और मरीजों को बाहर भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें