कोटद्वार। श्री गुरु गोरखनाथ पर्यावरणीय संरक्षण व संवर्धन समिति की बैठक में चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण के प्रति सरकार की ढुलमुल नीति पर चिंता व्यक्त की गई।
पदमपुर सुखरो में समिति कार्यालय पर अध्यक्ष आरपी पंत की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में कहा गया कि चिल्लरखाल मार्ग निर्माण के संबंध में विशेषज्ञ समिति के वरिष्ठ वन्यजीव वैज्ञानिकों के साथ वार्तालाप के दौरान यह तथ्य सामने आया है कि वन क्षेत्र का जितना कम हिस्सा होगा उतने ही वन्यजीव भी सुरक्षित रहेंगे।
बैठक में समिति ने वन विभाग एवं राजस्व विभाग की ओर से लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग का नए सिरे से स्थलीय वास्तविक सर्वेक्षण कराने का प्रस्ताव पास किया गया। महासचिव सतीश चंद्र शर्मा के संचालन में हुई बैठक में दिनेश घिल्डियाल, प्रमोद डोबरियाल, जगदीश चंद्र जोशी, सुनील नेगी, प्रकाशचंद्र, हेमदान, अशोक नेगी, एसएन पोखरियाल, बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद