फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: काशीरामपुर तल्ला में चल रहे विवाद में 12 के खिलाफ नामजद मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने काशीरामपुर तल्ला में चल रहे विवाद के मामले में समुदाय विशेष की पीड़ित महिला की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। काशीरामपुर तल्ला के लोग हिंदू बहुल क्षेत्र में मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा जमीन खरीदने व बसने का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन




बाजार चौकी इंचार्ज एसआई राजविक्रम सिंह ने बताया कि विकासनगर गाड़ीघाट निवासी शबाना पत्नी कासिम ने कोतवाली पुलिस को शनिवार को तहरीर दी। जिसमें उन्होंने कहा कि काशीरामपुर तल्ला निवासी संदीप बिष्ट, अनीता शर्मा, वीरेंद्र सिंह, संगीता देवी, शशि भट्ट, प्रीता रावत, मधु देवी, शांति देवी, दीपा देवी, मनोरमा देवी, दीपा देवी द्वितीय समेत अन्य 30-35 अज्ञात व्यक्तियों ने इकट्ठा होकर षड़यंत्र व बल प्रयोग कर उसे डरा धमकाकर उसकी खरीदी गई जमीन से बाहर निकालने के साथ ही उसके मजदूरों को डरा धमकाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उसे जबरदस्ती जमीन बेचने व जमीन में आने से मना भी किया। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें