फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: रक्तदान शिविर और ऑनलाइन प्रतियोगिताएं हुईं

Mon, 15 Jun 2026 05:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर में रक्तदान शिविर एवं ऑनलाइन प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम संयोजक रोहित बलोदी ने बताया कि ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में जूनियर स्तर पर 120 अंक और सीनियर स्तर पर 160 अंक की बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। जूनियर स्तर पर कक्षा-8 के सरस थपलियाल ने प्रथम, आयुषी बडोला ने द्वितीय एवं रुद्रांश जदली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में कक्षा-10 की अपर्णा ने प्रथम, दिव्यांशी ने द्वितीय एवं कक्षा-12 की कुमकुम व कक्षा-9 की डिंपल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती ने शुभकामनाएं दीं। वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना गढ़वाल मंडल एवं विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से आयोजित रक्तदान दिवस पर कई अभिभावकों एवं कार्यक्रम अधिकारियों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम अधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत को पांचवीं बार रक्तदान करने पर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में राहुल भाटिया और रोहित बलोदी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें