फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनेह में हर साल मनाया जाएगा बर्ड फेस्टिवल : ऋतु खंडूड़ी

Sat, 07 Feb 2026 06:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। विधायक ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि बीते 31 जनवरी से 2 फरवरी तक कोटद्वार के सनेह में हुए बर्ड फेस्टिवल का अब हर साल होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके प्रस्ताव पर सहमति प्रदान की है।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष खंडूड़ी ने कहा कि इस बर्ड फेस्टिवल को उत्तराखंड सरकार के वन एवं पर्यटन विभाग के आधिकारिक वार्षिक कैलेंडर में सम्मिलित करने का सुझाव दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस बारे में कार्बेट के निदेशक के साथ ही डीएफओ कोटद्वार से भी चर्चा की गई है जिसमें सनेह बर्ड फेस्टिवल को और अधिक प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने पर सहमति बनी है। कहा कि सरकार, वन विभाग एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त प्रयासों से सनेह बर्ड फेस्टिवल को व्यापक स्वरूप प्रदान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें