कोटद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी एवं शहीदों के नाम पर राजनीति करने की निंदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री पर लोकसभा चुनाव में शहीदों के नाम पर वोट मांग कर शहीदों का अपमान करने का आरोप भी लगाया।
सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता बद्रीनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए वे तहसील चौराहा पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले को आग के हवाले किया। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने भाषा की सभी मर्यादाएं तोड़ दी हैं। कहा कि वह घटिया स्तर की राजनीति कर रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में अयोध्या में राम मंदिर बनाने, विदेशों में जमा कालाधन वापस लाने, युवाओं को हर साल दो करोड़ रोजगार देने, किसानों का कर्ज माफ करने, बुलेट ट्रेन चलाने, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने समेत कई वायदे किये थे, लेकिन एक भी वायदा पूरा नहीं हुआ।
इस मौके पर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रंजना रावत, अमितराज सिंह, विजय नारायण सिंह, कृष्णा बहुगुणा, कुसुम असवाल, ऋतु चौधरी, पार्षद गीता नेगी, सूरज प्रसाद कांति, विजय माहेश्वरी, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, जितेंद्र भाटिया, विजय रावत, चंद्रमोहन सिंह रावत, राजेंद्र असवाल, प्रदीप नेगी, मनोज बिष्ट, धीरेंद्र बिष्ट, गुड्डू चौहान, हिमांशु बहुखंडी, मनोज रावत व धीरेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।
-फोटो