फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह से सड़क निर्माण नहीं होने पर भड़के पदमपुर मोटाढाक के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम वार्ड नंबर 31 पदमपुर मोटाढांक में एक महीने से अधूरे पड़े सीसी मार्ग और चार महीने से सड़क पर डामरीकरण के कार्य शुरू नहीं होने से नाराज लोगों ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने विभाग पर सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए इसकी जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को पदमपुर मोटाढांक के पार्षद सौरव नौडियाल के नेतृत्व में मोटाढांक निवासी लोक निर्माण कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिशासी अभियंता कार्यालय का अवकाश होने पर वहां पर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पार्षद ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए विभाग पर उनके वार्ड में सीसी मार्ग का अधूरा कार्य करने और मार्ग निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखने का आरोप लगाया। एक महीने पहले विभाग आधे अधूरे सड़क निर्माण का कार्य छोड़कर चलता बना। विभागीय लापरवाही का आलम यह है कि चार माह पूर्व मोटाढांक-मवाकोट मार्ग पर सड़क को तोड़ दिया गया था, लेकिन अभी तक उस पर डामरीकरण का कार्य शुरू ही नहीं किया गया है। यही नहीं वार्ड में बालभारती स्कूल के पास एक माह पूर्व सीसी मार्ग बनाया गया था। वह गुणवत्ता की कमी के चलते अभी से उखड़ने लगा है। लोग मार्ग में हो रहे जलभराव के चलते लोग परेशान हैं। इस अवसर पर उजागर पुंडीर, स्वप्न दीप गुसाईं, अजय कुमार, प्रदीप रावत, पंकज नेगी व देवेंद्र प्रसाद डोबरियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें