यमकेश्वर। अजमीर-उदयपुर गेंद मेला एवं विकास समिति थलनदी की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन एक ही मुकाबला हुआ। इसमें राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज ने जीवानंद क्लब को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज थलनदी के खेल मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को जीवानंद क्लब और राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज के बीच मुकाबला हुआ। जीवानंद क्लब के कप्तान महेश गौड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जीवानंद क्लब निर्धारित 15 ओवर में 63 रन ही बना सकी। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज ने 12वें ओवर में ही 64 रन बनाकर जीत हासिल की और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। जीवानंद क्लब के शुभम रावत ने 18 रन बनाए और 2 विकेट चटके। शुभम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पांच जनवरी को किमसार कांडाखाल और ग्वाड़ी के बीच मुकाबला होगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान जयहरी राजवीर सिंह नेगी, राजाराव, कमल नेगी, विमल नेगी, संदीप कांत, दीपक चंद्रा आदि मौजूद रहे।