फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्वेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी लोक संस्कृति की छटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। बच्चों ने एक से बढ़कर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में समा बांधा वहीं नाटक के माध्यम से मां की ममता पर जीवंत मंचन कर मां के सम्मान का संदेश दिया।
विज्ञापन

शनिवार को पदमपुर स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित वार्षिकोत्सव का नगर निगम कोटद्वार की मेयर हेमलता नेेगी और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। मेयर हेमलता नेगी ने कार्यक्रमों की प्रशंसा की। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को गुणवत्ता परक शिक्षा देने की अपील की।
नृत्य निर्देशक अंजनि प्रदीप बिष्ट के मार्ग दर्शन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत प्रभु ईशा मसीह की प्राथना मेरे निशान हैं कहां.. से की गई। इसके बाद बच्चों ने गरबा और डांडिया नृत्य की बेहतरीन प्र्रस्तुति दी। बच्चों के नाटक ममता मई मां.. के जीवंत अभिनय ने दर्शकों की आंखे नम की। बच्चों ने गुजराती, मराठी, गोवा, पंजाबी, गढ़वाली और केरल के लोक नृत्य प्रस्तुत कर इन सभी प्रांतों की लोक संस्कृति से दर्शकों का परिचय कराया। बच्चों ने हमारे जवान हमारी शान.. कार्यक्रम में कोटद्वार के शहीद मनदीप सिंह के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका से देश भक्ति का जजबा भरा।
विज्ञापन

इस अवसर पर गढ़वाल और बिजनौर डायसिस के विशप जॉन वाडेकल, विद्यालय के प्रबंधक फादर टीके जोस, प्रधानाचार्य सिस्टर प्रदीपा, उपप्रधानाचार्य सिस्टर जेसिन, शिक्षिका ज्योति जोशी, आभा बडोला, सुनीता थपलियाल, संगीता पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें