फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुराचार का आरोपी युवक गिरफ्तार, पौड़ी जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने किशोरी से दुराचार के आरोपी को गिरफ्तार कर पौड़ी जिला जज कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया गया है। पीड़िता की ओर से गत अक्तूबर में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पीड़िता का कहना है कि वह डेढ़ साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।
विज्ञापन

एसएसआई राकेंद्र कठैत ने बताया कि मामले की जांच के बाद मंगलवार को आरोपी को बद्रीनाथ मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मुकदमा पोक्सो अधिनियम और आईपीसी की संबंधित धाराओं में दर्ज किया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि शादी का झांसा देकर करीब डेढ़ साल से आरोपी युवक उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। जब उसने शादी की बात छेड़ी तो युवक ने इनकार कर दिया। बात जब युवक के परिजनों तक पहुंची तो वे मामले को दबाने के लिए दबाव डालने लगे। पीड़िता ने बताया कि युवक के परिजनों के दबाव और लोकलाज के कारण वह एक बार जहर खाकर खुदकुशी का भी प्रयास कर चुकी है। उपनिरीक्षक संध्या नेगी मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें