फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन साहसी में 565 छात्राओं ने किया आत्मरक्षा का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित ‘मिशन साहसी’ में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 565 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उन्होंने आत्मरक्षा के लिए सिखाए गए गुर ‘मिशन साहसी’ का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वीरांगना तीलू रौतेली और गौरा देवी मेधावी प्रशिक्षित छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को गढ़वाल सभा के अध्यक्ष योगंबर सिंह रावत की अध्यक्षता में इंटर कालेज मोटाढांक में आयोजित ‘मिशन साहसी’ कार्यक्रम का सर्वोदयी सेवक मान सिंह रावत और बलूनी एजुकेशन ग्रुप की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार, बाल भारती पब्लिक स्कूल, टीसीजी स्कूल, एवीएन स्कूल, नवयुग स्कूल, इंटर कालेज मोटाढांक की छात्राओं ने ‘मिशन साहसी’ का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर परिषद के प्रांत प्रमुख गौरव जोशी ने कहा कि जिस प्रकार समाज में छात्राओं के साथ एसिड अटैैक, बलात्कार व छेड़छाड़ आदि की घटनाएं हो रही हैं। उसको देखते हुए ‘मिशन साहसी’ जैसे प्रशिक्षण अभियान की आज नितांत आवश्यकता है। इस अवसर पर यूथ फाउंडेशन के प्रशिक्षक जयवीर रावत, रूबी भंडारी और रेनू परिहार को तीलू रौतेली सम्मान दिया गया। समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य जनार्दन बुड़ाकोटी, जिला संयोजक आकाश रावत, शुभम रावत, शुभम सुंद्रियाल, सुरुचि भट्ट, पीयूष सुंद्रियाल, अजय चौहान, अभिषेक, प्रियांशु चंदोला व अमन चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें