फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल टेनिस प्रतियोगिता में नैनीताल बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में ओवर ऑल नैनीताल चैंपियनशिप रहा। हरिद्वार ने दूसरा और देहरादून ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच देवेंद्र चंद्र भट्ट ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में निर्णायकों द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर अंडर-17 बालक वर्ग में नैनीताल के मनोज ने प्रथम, नैनीताल के कृष्णा ने द्वितीय और चमोली के आदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में हरिद्वार की प्रीति ने पहला, देहरादून की काजल ने दूसरा और देहरादून की रश्मि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार अंडर-14 बालक वर्ग में चमोली के अनमोल, हरिद्वार के हरवंश, नैनीताल के अक्ष, बालिका वर्ग में हरिद्वार की अनन्या, हरिद्वार की कुमुद और देहरादून की अनामिका ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर उपक्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की, ब्लाक खेल समन्वयक विनोद पंत, धीरेंद्र कंडारी, सुनील रावत, सिद्धार्थ कोटनाला, कमल रावत, नीरज पटवाल, बाल गौरव, अनुज देवरानी, दीपक नेेगी, धीरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें