कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत काशीरामपुर में स्वच्छता अभियान चलाया।
बुधवार को एनसीसी अधिकारी डा. प्रीति कुमारी के नेतृत्व में एनसीसी कैडेटों ने ग्राम सभा काशीरामपुर में स्वच्छता अभियान चलाया। कहा कि समाज में स्वच्छता बनाएं रखने से ही स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस दौरान एनसीसी कैडेटों और छात्र-छात्राओं ने गली-मोहल्लों में साफ-सफाई की। इसके बाद काशीरामपुर की ग्राम प्रधान सुनीता रावत की अगुवाई में स्वच्छता ही सेवा है विषय पर एक संगोष्ठी की गई। इस मौके पर अंडर ऑफिसर अक्षय कुुमार, सौरभ कुमार सुयाल, महेश गौतम, प्रगति धुलिया, आशीष नेगी, सूरचंद प्रसाद, पूजा रावत आदि मौजूद रहे।