फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जयहरीखाल। लैंसडौन-गुमखाल तिराहे पर दो दिन पूर्व खाई में संदिग्ध हालात में मिले बैंक कर्मी के शव मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए लैंसडौन थाने में तहरीर दी है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शनिवार को घटनास्थल का निरीक्षण कर उसके मोबाइल की तलाश की।
विज्ञापन

मृतक के पिता अमीर चंद निवासी सतपुली ने लैंसडौन थाने में उनके बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। तहरीर में कहा गया कि उनका बेटा राजेश (27) लैंसडौन में उत्तरांचल ग्रामीण बैंक में संविदा कर्मी के रूप में मैसेंजर के पद पर कार्यरत था। दो दिन पूर्व उसका शव संदिग्ध हालात में लैंसडौन-गुमखाल तिराहे के यात्री शेड के नीचे गहरी खाई से बरामद हुआ। कहा कि राजेश ने घटना वाले दिन रात 10 बजे के करीब फोन पर बताया कि मेरे साथ मारपीट हुई है, जिसके कारण मुझे चोटें लगी हैं। मुझे लेने के लिए आ जाओ। अमीर चंद्र ने बताया कि जब वह घटना स्थल पर पहुंचे, तो उन्हें राजेश कहीं नहीं मिला। कहा कि उन्हें एक बैंक कर्मी पर पूरा संदेह है, जिसने उसके बेटे की हत्या की है। लैंसडौन के कोतवाल एमपी पुर्वाल ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें