दुगड्डा। आदर्श विद्यालय दुगड्डा में आयोजित डीएलएड कार्यशाला में प्राथमिक शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। इसमें विभिन्न विकास खंडों के 82 शिक्षकों ने भाग लिया और टीएलएम पर विभिन्न माडलों का प्रदर्शन किया।
आदर्श विद्यालय जीआईसी दुगड्डा में तीन जून से संचालित डीएलएड प्रशिक्षण में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष दीपक बड़ोला ने किया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षक बच्चों का उचित मार्गदर्शन करें, जिससे बच्चे शिक्षण से भयभीत न हों। बच्चों के सर्वांगीण विकास में प्राथमिक शिक्षक की भूमिका अहम है। जीआईसी के प्रधानाचार्य समन्वयक गिरीश चंद्र खर्कवाल ने कहा कि जुलाई 2019 तक प्रत्येक अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है। सरकारी, प्राइवेट स्कूल और मृतक आश्रितों के लिए प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा लेना अनिवार्य है। शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के तहत प्रत्येक शिक्षक का प्रशिक्षित होना अनिवार्य है। शिविर में मंगलवार को समन्वयक प्रधानाचार्य जीसी खर्कवाल के साथ 82 प्रशिक्षिणार्थियों ने क्षेत्र का भ्रमण किया। इस मौके पर सह समन्वयक सुधीर कुमार जखवाल, रवींद्र सिंह रावत, आशीष खर्कवाल, सुपरवाइजर अव्वल सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
फोटो