फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन का धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार को जिला बनाने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शनिवार को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। वकीलों ने नेताओं पर आम जनता के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पंत के नेतृत्व में बार एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारी शनिवार को तहसील परिसर में एकत्र हुए। वकीलों ने धरना देकर प्रदेश सरकार और वन मंत्री हरक सिंह रावत पर स्थानीय जनता की भावनाओं की अनदेेखी का आरोप लगाया। कहा कि चुनाव के वक्त सभी राजनीतिक पार्टियां कोटद्वार को जिला बनाए जाने का समर्थन करती हैं। चुनाव निपटने के बाद अपने वादों को भूल जाती हैं। एसोसिएशन सचिव आशुतोष देवरानी ने कहा कि सरकार जनहित के मुद्दों के प्रति गंभीर नहीं है। वकीलों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। इस दौरान एसोसिएशन उपाध्यक्ष अरविंद कुमार चौधरी, पूर्व अध्यक्ष पंकज भट्ट, दीपक रावत, धीरेंद्र प्रताप, मुकेश कबटियाल, कुंवर सिंह, आनंद कुमार, दलबीर सिंह चौहान, अशोक कुकरेती, रतन नेगी, भीमराज बिष्ट, सुनील नेगी, प्रवेश रावत, अरविंद वर्मा, गिरीश भट्ट, ललित पटवाल, अनुज भट्ट, शंकर रावत, सुरेंद्र नेगी, बृजमोहन नैथानी, दीपेंद्र रावत और सुनील समेत कई अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें