फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारह किमी साइकिल रेस में पारस रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर । भाबर के मवाकोट में आयोजित पांच दिवसीय शंकर दत्त जोशी गेंद मेले के तीसरे दिन विद्यालयों और महिला समूहों की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस अवसर पर साइकिल रेस, महिलाओं की रस्साकशी, बालक और बालिका वर्ग की वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। 12 किलोमीटर लंबी साइकिल रेस प्रतियोगिता में पारस रावत ने बाजी मारी।
विज्ञापन

मेले के तीसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि गेंद मेला उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर है और ऐसे आयोजन नई पीढ़ी तक अपनी परंपराओं को पहुंचाते हैं। बालक वालीबाल प्रतियोगिता में एमकेवीएन ने एवीएन हल्दूखाता को सीधे सेटों में 2-0, नवयुग पब्लिक स्कूल ने इंटर कालेज मोटाढांक को 2-1 के कड़े मुकाबले में हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। वहीं बालिका वर्ग में एमकेवीएन ने आर्य कन्या इंटर कालेज को 2-0 और बाल भारती पब्लिक स्कूल ने मिनी स्टेडियम मोटाढांक को 2-0 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। कबड्डी के बालिका वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल ने आर्य कन्या इंटर कालेज को 23-09 से हराकर खिताब जीता। 12 किमी की साइकिल रेस में पारस रावत, अब्दुल, रितेश भंडारी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता में सत्य साईं कीर्तन मंडली ने प्रगति कीर्तन मंडली को हराकर खिताब अपने नाम किया। मैच के रेफरी की भूमिका सूरज रमोला, विनोद रावत, सुनील मौर्य, प्रमोद रावत, सतेंद्र रावत, गौरव जोशी, राहुल थापा ने निभाई। मैच का आंखों देखा हाल हर्षवर्धन बिंजोला ने सुनाया। इस अवसर पर मेला संयोजक राज गौरव नौटियाल, अध्यक्ष जितेंद्र डोबरियाल, सुभाष कोठारी, हरेंद्रमणि जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें