कोटद्वार। जय दुर्गा मां जागरण समिति आगामी 11 नवंबर की कोटद्वार में कलश यात्रा निकालेगी। इसी दिन रात में विशाल जागरण का आयोजन होगा। इसके लिए समिति ने कार्यकारिणी का गठन कर सुनील कर्णवाल को अध्यक्ष मनोनीत किया है। संरक्षक नंदन सिंह रावत ने बताया कि 11 नवंबर शनिवार को दोपहर एक बजे गिवंई स्रोत से ज्योति कलश शोभायात्रा शुरू होकर झंडाचौक, देवीरोड चौराहे से होते हुई शाम छह बजे काशीरामपुर मिलिट्री रोड तिराहे पर पहुंचेगी। 12 नवंबर को मां भगवती की महाआरती सुबह साढ़े छह बजे होगी। इसके बाद प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रावत ने बताया कि कार्यकारिणी के गठन में रतन अग्रवाल और हरेंद्र पुंडीर को उपाध्यक्ष, सोनू कंसल को कोषाध्यक्ष, जगमोहन रावत को महासचिव, डा. घनानंद शर्मा और संजू बिष्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बसंत शर्मा को व्यवस्थापक, रोहित बत्रा को संगठन मंत्री, अरविंद कंसल और अनूप बंसल को उपव्यवस्थापक, पदम सिंह रावत, बाबू राम शर्मा, बृजमोहन रावत और केपीएस रावत को सचिव मनोनीत किया गया है।