फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्नीक बीरोंखाल के छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजरो। राजकीय पॉलीटेक्निक बीरोंखाल के सिविल इंजीनियरिंग के छात्र की ढौंड गांव में अपनी बुआ के घर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टर्माटम के लिए राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार भेज दिया है।
विज्ञापन

पोखड़ा ब्लॉक के ग्राम मटगल निवासी 20 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र स्व. सुमन प्रकाश बीरोंखाल में अपनी बुआ के पास ग्राम ढोंड आया हुआ था। सोमवार रात करीब आठ बजे बुआ ने राकेश को ऊपरी मंजिल से नीचे रसोई में खाने के लिए बुलाया। काफी आवाज मारने पर जब वह नीचे नहीं आया तो वह उसे बुलाने के लिए ऊपर के कमरे में गई। कमरे में राकेश को बेसुध पड़ा देख उसके होश उड़ गए। उसने आनन-फानन में गांव वालों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीण उसे 108 सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल लेकर गए। स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने उसकी जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर शैलेंद्र रावत ने इसे जहरीला पदार्थ सेवन का मामला बताया और इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी। उधर, राजस्व उपनिरीक्षक सुभाष लिंगवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें