फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने दिया इको फ्रैंडली दीवाली का संदेश, रंगोली की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल पदमपुर कोटद्वार में दिवाली मिलन, रंगोली और कलात्मक दीप प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय परिवार की ओर से इको फ्रेंडली दिवाली मनाने का संदेश दिया गया। इस मौके पर रंगोली प्रतियोगिता के साथ ही कलात्मक दीपों प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मेरठ मंडल के सेवानिवृत्त अपर शिक्षा निदेशक डॉ. आरपी ध्यानी और भाजपा के प्रदेश मंत्री राजेंद्र अण्थ्वाल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की ओर से नवनियुक्त प्रधानाचार्य गणेश बिडालिया का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में शिवानी गुसाईं, श्वेता रावत, विनीता रावत, कीर्ति शर्मा, मिताली नेगी समेत कई छात्राओं ने सुंदर रंगोली सजाई। मुख्य अतिथि डॉ. आरपी ध्यानी ने दीवाली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इको फ्रेंडली दिवाली मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में अनुसूया वर्मा, कौशल्या जखमोला, विजेंद्र नेगी, सौरव डंडरियाल और कुलदीप चौधरी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन डा. बीना वशिष्ठ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें