फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सेवा दल ने शहर में निकाली तिरंगा बाइक रैली

विज्ञापन
political - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कोटद्वार। कांग्रेस सेवादल सहित कांग्रेस के विभिन्न संगठनों की ओर से देश की सेेना के सम्मान में तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार तहसील में देश का राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे का सलामी देते हुए राष्ट्र की आन बान और शान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को कौड़िया से आयोजित तिरंगा रैली को पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और मेयर ने रवाना किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री नेगी ने कहा कि वर्तमान में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद को करारा जवाब दिया जा रहा है। आतंकवाद के खिलाफ कांग्रेस सहित पूरा देश सेना के साथ खड़ा है। सेना के जांबाज सैनिकों के शौर्य को राजनीति से दूर रखने की जरूरत है।
इसके बाद सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राकेश रस्तोगी के नेतृत्व में बाइक रैली कौड़िया से चलकर नजीबाबाद रोड, लाल बत्ती चौक, झंडाचौक, बदरीनाथ मार्ग होते हुए तहसील पहुंची। यहां पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट जगमोहन सिंह नेेगी ने तिरंगा फहराया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा, सेवा दल के जिलाध्यक्ष सुमित रावत, नगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला अध्यक्ष रंजना रावत, प्रदेश सचिव कृष्णा बहुगुणा, शकुंतला चौहान, अनिल रावत, हरीश नेगी व गीता नेगी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें