फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशहित में एकजुट होकर सेना का मनोबल बढ़ाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पूर्व सैनिक, अर्द्ध सैनिक एवं सामाजिक संगठन की बैठक में सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने वाले नेताओं की कड़ी निंदा की गई। इस मौके पर देश हित में सभी से एकजुट होने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

रविवार को भाबर क्षेत्र के अंतर्गत हल्दूखाता तल्ला में संगठन के अध्यक्ष आनंद बल्लभ घिल्डियाल की अध्यक्षता में संगठन की बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एयर सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए ऐसे नेता सैनिकों का मनोबल गिरा पाकिस्तान में ताली पिटवाने वाले संदेश देकर भारत की इज्जत को भी धूमल कर रहे हैं। उन्होंने जंग के हालात सेनाओं के मनोबल को बढ़ाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। बैठक में सर्जिकल स्ट्राइक टू के हीरो अभिनंदन की वीरता और पराक्रम को सैल्यूट कर उन्हें इसके लिए बधाई दी गई। इस मौके पर पुलवामा आतंकी हमले में हुए शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संगठन ने कोटद्वार में हर महीने में राजनीति के कारण एसडीएम का तबादला किए जाने पर रोष जताया।
बैठक में कमल सिंह थापा, प्रमोद रावत, दिवाकर लखेड़ा, सुभाष बिष्ट, मनवर सिंह रावत, सीमा देवी, कमला देवी, परमेश्वरी देवी, रोशन लाल देवरानी, रवींद्र सिंह, भगत सिह बिष्ट, चंडी प्रसाद, बलबीर सिंह, डीएस रावत, बीरेंद्र सिंह रावत, वंदना देवी, राकेश उनियाल, एपी भदोला, दिनेश प्रसाद भदोला, वेद प्रकाश ध्यानी, राकेश मोहन थपलियाल, बिशंबर दत्त धूलिया, दिनेश चंद्र गौड़, रामचंद्र सिंह व शशिबाला केष्टवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें