फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभीचौड़ के ढौंडियाल मोहल्ले में हाथियों ने मचाया आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सनेह क्षेत्र में हाथियों की दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार रात को हाथियों ने एक बार फिर से कुंभीचौड़ में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों के झुंड ने सौर ऊर्जा बाड़ को तोड़कर नष्ट कर दिया और नजदीक के खेतों को चट कर रौंद डाला। लोगों ने किसी प्रकार हो हल्ला कर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। हाथियों की दहशत से लोगों में भय है। उन्होंने वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

रविवार रात के 12 बजे उस वक्त कुंभीचौड़ के ढौंडियाल मोहल्ले के लोगों की नींद खुल गई, जब लोगों ने हाथियों के चिंघाड़ने और सौर ऊर्जा बाड़ तो तोड़ने की आवाज सुनी। हाथी बाड़ को तोड़ते हुए आबादी में घुसकर लोगों के आंगन में टहलने लगे। लोगों ने खिड़की से बाहर झांका तो आंगन में विशालकाय हाथियों को देखकर उनकी नींद उड़ गई। देखते ही देखते हाथी विनोद ढौंडियाल और आसपास के खेतों में घुस गए और कई खेतों को चट कर रौंद दिए। हाथियों को खेत मेें जाते देख लोग अपने छत पर आ गए और उन्होंने पटाखे फोड़ते हुए हो हल्ला शुरू कर दिया। इसके कारण हाथी कुछ देर बाद जंगल की ओर चले गए।
संयुक्त समाज सेवी संगठन सनेह पट्टी के अध्यक्ष रतन सिंह नेगी ने वन विभाग से हाथी से लोगों की गेहूं की फसल की सुरक्षा करने और कुंभीचौड़ क्षेत्र में हाथी सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है। उधर, कोटद्वार रेंज अधिकारी आरपी पंत ने बताया कि हाथियों की रोकथाम के लिए क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें