फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल और सीवरेज योजना के लिए जनता ने रखे अपने सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम की ओर से नवसृजित नगर निगम में प्रस्तावित पेयजल और सीवरेज सिस्टम, सीवरेज प्लांट योजना में सामुदायिक सहभागिता बैठक में जनता से सुझाव मांगे गए। बैठक में एडीबी की ओर से अधिकृत एजेंसी टाटा कंसल्टेंसी एजेंसी के अधिकारियों को भी पहुंचना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से अधिकारी नहीं पहुंच पाए। इस मौके पर जनता की ओर से सुझाव प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

सोमवार को प्रेक्षागृह में डा. रणवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में सामुदायिक सहभागिता बैठक हुई। इसमें पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि अधिकारियों की मौजूदगी में हुई वार्ता में उन्होंने शहरी विकास मंत्री को सुझाव दिया कि पेयजल और सीवरेज योजनाएं 30 सालों को मद्देनजर रखते हुए बनाई जानी चाहिए। उनके सुझावों पर शहरी विकास मंत्री और मुख्यमंत्री ने सहमति जताते हुए इन कार्यों के एशियन विकास बैंक (एडीबी) से कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए शहरी विकास विभाग की ओर से टाटा कंसल्टेंसी एजेंसी को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया गया है। एजेंसी पहले सर्वे करेगी और उसके बाद निर्माण कार्य करवाया जाएगा। बैठक में पीडी बलूनी ने कहा कि क्षेत्र का आई स्केच बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि हम सही ढंग से स्थापित हो पाएंगे तो हमारा और भावी पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित होगा। बिजेंद्र चौधरी ने जोन निर्धारित कर सीवर प्लांट बनाने और उससे खाद बनाए जाने का सुझाव दिया। शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल ने पेयजल समस्या से निपटने और मानकों के अनुसार पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी नलकूपों को इंटर कनेक्ट करने का सुझाव दिया। मदनमोहन जोशी ने कहा कि जलसंस्थान की लापरवाही के चलते सड़कों पर पानी बह रहा है। उन्होंने पेयजल शुल्क में वृद्धि और सीवर टैक्स वसूलने पर भी रोष जताया। विजय माहेश्वरी ने पेयजल लाइनों का पुनर्गठन करने, सफाई व्यवस्था और नालों की सफाई के लिए अलग-अलग सफाई कर्मचारी नियुक्त करने और रेलवे स्टेशन के गंदे नाले की सफाई कराने का सुझाव रखा। इस मौके पर मेयर हेमलता नेगी, डा. आरपी ध्यानी, पार्षद गीता नेगी, अंजुम सबा, सूरज कांति, कविता मित्तल, अनीता मल्होत्रा, विपिन डोबरियाल, कुलदीप कंबोज, सरोजनी कैंत्युरा, चंद्रमोहन खर्कवाल, गिरिराज किशोर हिंदवाण, रूपन नेगी व कृष्णा बहुगुणा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संचालन पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय नारायण सिंह ने किया।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें