सतपुली। चौबट्टाखाल विधानसभा में दो सड़कों एवं एक बैली ब्रिज को शासन ने स्वीकृति दे दी है। क्षेत्रीय विधायक, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के जनसंपर्क अधिकारी रायसिंह नेगी ने बताया कि बेदीखाल-भरोलीखाल-ऐरोली मोटर मार्ग को चंदोली तक पांच किमी. और गवाणी से ताली-खंडोरी-गड़री तक छह किमी. मोटर मार्ग को स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा चमोलीसैंण-नैणी मोटर मार्ग के नैणी गदेरे पर तीस लाख रुपए की लागत से बैली ब्रिज की स्वीकृति भी दी गई है। दोनों मोटर मार्ग एवं बैली ब्रिज की स्वीकृति पर विधायक प्रतिनिधि दर्शन सिंह रिंगोडा, सोबन सिंह रावत, गबर सिंह आदि ने पर्यटन मंत्री का आभार जताया है।