फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी कार पेड़ पर अटकी, पति, पत्नी और बेटे की बची जान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा। कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर दुगड्डा के पास एक कार के खाई में गिरने से उसमें सवार दंपति और बेटा घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कार में फंसे तीनों लोगों को निकालकर दुगड्डा अस्पताल पहुंचाया। गनीमत यह रही कि कार खाई में गिरते ही एक पेड़ पर जा अटकी। इससे तीनों की जान बच गई। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे एकेश्वर से कोटद्वार आ रही एक कार दुगड्डा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर नीचे खाई में जाकर एक पेड़ पर अटक गई। दुर्घटना में सिविल लाइन रुड़की निवासी मनीष यादव (37) पुत्र चंद्रमोहन, उनकी पत्नी हेमलता (36) और बेटा अचिंतनीय (3) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची दुगड्डा चौकी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा में भर्ती कराया। घायल मनीष ने बताया कि उनकी पत्नी एकेश्वर ब्लॉक के किर्खू के एक विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत है। बेटे की तबीयत खराब होने के कारण वे उसे लेकर रुड़की जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें