फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक ध्यानी और संजय कंडवाल भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा/कोटद्वार। भाजपा की दुगड्डा नगर मंडल इकाई ने नगर पालिका के चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप लगाते हुए दीपक ध्यानी और संजय मोहन कंडवाल को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने बताया कि उनकी ओर से की गई निष्कासन की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने संस्तुति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण दुगड्डा में पार्टी प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि दीपक ध्यानी ने उन पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उनका मुकाबला वार्ड में कांग्रेस से था। उधर, संजय मोहन कंडवाल से संपर्क नहीं होने के कारण उनका पक्ष नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें