धुमाकोट। धुमाकोट-पीपली मार्ग पर शुक्रवार को तड़के देवलधर से धुमाकोट आ रही कार अनियंत्रित होकर 10 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में चार युवक सवार थे, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से पीएचसी धुमाकोट लाया गया। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में धुमाकोट के ग्राम खुटीडा निवासी प्रद्युम्न सिंह, पवन सिंह, आशीष, विकास चोटिल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है।