कोटद्वार। पेड़ से आम तोड़ रहा एक व्यक्ति नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को कोटद्वार के बेस अस्पताल में लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। रविवार को बालासौड़ निवासी राजवीर सिंह आंगन के पास खेत में आम के पेड़ से आम तोड़ रहा था। अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।