कोटद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव शो डिजिटल इंडिया में शिक्षक संतोष नेगी ने प्रतिभाग किया। शो के दौरान डिजिटल इंडिया के लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए।
शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे भारत मे डिजिटल इंडिया के लाभार्थियों और माइ गोव के विभिन्न प्रयोगकर्ताओं के साथ एक लाइव शो में बातचीत की। इस शो के लिए शिक्षक संतोष सिंह नेगी को भी विशेष निमंत्रण मिला था। शो के दौरान प्रधानमंत्री ने विभिन्न लोगों से उनके अनुभव के बारे में पूछा और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। शो के दूसरे सत्र में सूचना प्रसारण मंत्री रवि शंकर ने उनके विभाग के नवीन कार्यों पर आमंत्रित अतिथियों से चर्चा की। चर्चा के दौरान प्रतिभागियों ने डिजिटल डेमोक्रेसी और डिजिटल डिवाइड के विभिन्न आयामों पर केंद्रीय मंत्री को अपने अनुभव बताए और सुझाव भी प्रस्तुत किए।