फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप-टैक्सियों की हड़ताल से लोग रहे हलकान, भटकती रही सवारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/लैंसडौन।
विज्ञापन

व्यावसायिक यात्री वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाए जाने की बाध्यता से भड़की जीप-टैक्सी यूनियन की शुक्रवार को दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। जीप टैक्सी यूनियन से जुड़े वाहन चालक और मालिकों ने शुक्रवार को बद्रीनाथ मार्ग स्थित लालपुल पर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। हड़ताली जीप टैक्सी चालक और मालिकों ने सवारी ढो रहे वाहनों से यात्रियों को उतरवा दिया। हड़ताल का कोटद्वार, लैंसडौन, दुगड्डा, यमकेश्वर, धुमाकोट, बीरोंखाल, रिखणीखाल में व्यापक असर रहा। लोग वाहनों के लिए भटकते रहे। पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी में अपने सामान और बच्चों के साथ लोग कोटद्वार की सड़कों पर वाहनों का इंतजार करते रहे। बसों में लोगों को जगह नहीं मिली। मजबूरी का फायदा प्राइवेट कार वालों ने उठाया। उन्होंनें लोगों से मनमाना किराया वसूला।
विज्ञापन

जीप-टैक्सियों की लगातार दूसरे दिन रही हड़ताल से गढ़वाल के ग्रामीण संपर्क मार्गों पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। ज्यादातर बसों के चारधाम यात्रा में लगे होने से सवारियों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। शुक्रवार को कोटद्वार में सवारियां वाहनों के लिए भटकती रहीं। यही हाल दुगड्डा, सतपुली, यमकेश्वर, गुमखाल, द्वारीखाल, लैंसडौन, रिखणीखाल, धुमाकोट क्षेत्रों का रहा है। मैदानी क्षेत्रों से आने वाले लोगों को गढ़वाल में अपने गांव जाने के लिए प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ा। इसके लिए उन्हें कई गुना किराया देना पड़ा। कोटद्वार और दुगड्डा में टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों की सवारी ढोने पर दूसरे वाहन चालकों के साथ नोकझोंक हुई। उधर, गढ़वाल जीप टैक्सी समिति से जुड़े जीप टैक्सी स्वामियों और चालकों ने कोटद्वार में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में समिति के प्रभारी अध्यक्ष अमरदीप सिंह रावत, विक्रम तड़ियाल, सुंदर सिंह मेहरा, चंद्र प्रकाश अमोली, मंदीप राणा, सोहन कुमार, शैलेश कुमार, हेम सिंह रावत, मनीष गुसांई, हरेंद्र गुसांई, संजय डबराल, अविनाश, संदीप रावत, अमर सिंह बिष्ट, सोबन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें