फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय की मांग को लेकर पूर्व सैनिकों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। केंद्रीय विद्यालय की मांग को लेकर पूर्व सैनिक सेवा परिषद का धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। पूर्व सैनिकों ने सरकार से कोटद्वार के काशीरामपुर में शीघ्र केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय के समर्थन में पूर्व सैनिक तहसील परिसर में पहुंचे। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और धरना दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सांसद बीसी खंडूड़ी ने कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खोलने की घोषणा की थी। भाजपा ने चुनाव के दौरान पूर्व सैनिकों से केंद्रीय विद्यालय खोले जाने का आश्वावसन देकर पूर्व सैनिकों के परिवारों की वोट हासिल किए, लेकिन चुनाव जीतने के बाद भाजपा केंद्रीय विद्यालय को भूल गई।
इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष जीके बड़थ्वाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीपी डोबरियाल, योगंबर सिंह रावत, गोविंद डंडरियाल, श्रीधर प्रसाद केष्टवाल, दर्शन सिंह रावत, बलवान सिंह रावत, चंद्र सिंह राणा, दिवाकर लखेड़ा, सुरेश रावत, जानकी प्रसाद, दीपेंद्र सिंह रावत, विरेंद्र सिंह रावत, गजेंद्र बिष्ट व राजेंद्र सिंह नेेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें