फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के आदर्श प्राथमिक विद्यालय मोटाढांक में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी व राजस्थानी लोकगीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और स्वच्छता पर आधारित नाटिका ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

सोमवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संदेश पर आयोजित वार्षिकोत्सव में स्कूली बच्चों ने बैंड की धुन पर मुख्य अतिथि वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत का स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह चौहान और पूर्व पालिकाध्यक्ष रश्मि राणा ने वार्षिकोत्सव का स्वागत किया। इसके बाद विद्यालय के नन्हे-मुन्हें बच्चों ने किंगारा का झाला घुघुति.., कहता है ये मेरा दिल.., दिल-विल प्यार व्यार.., आयो रे आयो रे मेरा.., चैत की चैत्वाली.., चिटिया कलाइयां वे.., इत्ती सी हंसी.., ओटुवा बेलण, लकड़ी की काठी.. आदि गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी दर्शकों का मन मोह लिया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और स्वच्छता पर आधारित नाटिका आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मंजू खर्कवाल ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट सबके सामने रखी। अंत में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम के किसान नेता परशुराम, रेखा रावत, हर्षमोहन नौटियाल, विक्रम सिंह नेगी, पीएस रावत, उमा बुड़ाकोटी, पूनम डबराल, महेंद्र सिंह व सरोज देवी आदि मौजूूद रहे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें