फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुख्यमंत्री के कण्वाश्रम आगमन को कांग्रेस ने बताया निराशाजनक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के कण्वाश्रम दौरे को निराशाजनक बताते हुए कोटद्वार के विकास के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल में की गई घोषणाओं को ठंडे बस्ते में डालने का आरोप लगाया है। पार्टी ने भाजपा सरकार के जनविरोधी फैसलों के विरोध में आंदोलन करने का एलान किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को गढ़वाल टाकीज स्थित कार्यालय में हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में ने वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के कण्वाश्रम दौरे से विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मुख्यमंत्री से काफी उम्मीदें थी, लेकिन लोगों को निराशा ही हाथ लगी है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कण्वाश्रम के समग्र विकास के लिए वन भूमि हस्तांतरित कर दी गई थी और पर्याप्त मात्रा में धनराशि भी स्वीकृत करवा दी गई थी, साथ ही लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग, फ्लाई ओवर, कण्वाश्रम में झील, संग्रहालय, पार्क सहित राजा भरत की आदमकद मूर्ति लगाने की कवायद शुरू हो गयी थी, लेकिन मुुख्यमंत्री ने इन योजनाओं पर कुछ भी नहीं कहा। भाजपा सरकार के जनविरोधी फैसलों और विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कांग्रेस सड़कों पर आंदोलन करेगी।
बैठक में जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, महिला अध्यक्ष रंजना रावत, पूर्व प्रमुख गीता नेगी, कमला शाह, शहनाज शम्सी, विजय नारायण सिंह, विजय माहेश्वरी, हिम्मत सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें