फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेड़ साल से टूटी सड़क, लोग हो रहे चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। लोक निर्माण विभाग की सुस्ती सनेह क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुंभीचौड़ के लोगों के लिए दुर्घटना का सबब बनी हुई है। कुंभीचौड़-रामपुर मार्ग पर जीआईसी कुंभीचौड़ के पास गूम गदेरे के किनारे डेढ़ साल से सड़क टूटी हुई है। इसके कारण लोग सड़क से गदेरे में गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन विभाग सड़क की मरम्मत नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

अगस्त 2015 में बरसात के दौरान गदेरे में आए उफान के चलते कुंभीचौड़-रामपुर मार्ग पर जीआईसी कुंभीचौड़ के पास पुस्ता टूटने से आधी सड़क बह गई। इसके कारण तंग सड़क पर आए दिए दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोग पिछले डेढ़ वर्ष से विभाग से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन मार्ग की मरम्मत को लेकर विभाग लापरवाह बना हुआ है।
स्थानीय नागरिक अंजू पुंडीर, कैलाशवती खंतवाल, जयदीप पुंडीर, मीना विल्सन व सुनीता रावत ने पीडब्लूडी पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि पिछले डेढ़ साल से सड़क टूटी हुई है। अब तक कई दोपहिया वाहन चालक और रात को पैदल चलने वाले लोग टूटी सड़क पर गिरकर चोटिल हो चुके हैं। पिछले डेढ़ वर्ष से तहसील दिवस, जनता दरबारों और अधिकारियों को शिकायत कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुधीर नैथानी ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएी) में बजट स्वीकृत हो गया है। शीघ्र मार्ग पर कार्य शुरू कराया जाएगा।

-इंसेट-
टूटी सड़क से गदेरे में गिरी कार, तीन घायल
कोटद्वार। सोमवार रात को कुंभीचौड़-रामपुर मार्ग पर टूटी सड़क की चपेट में आकर एक कार गूम गदेरे में गिर गई। इसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने उनका राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में इलाज कराया।
ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार रात आठ बजे हिमाचल से राकेश कुमार अपने भाई अशोक कुमार और कार ड्राइवर गज्जू के साथ कोटद्वार कुंभीचौड़ स्थित अपने ससुराल आ रहे थे। तभी मार्ग पर टूटी सड़क की चपेट में आकर उनकी कारण गूम गदेरे में गिर गई। ग्रामीणों ने कार का शीशा तोड़कर उनको कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। कार दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें