फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर तोड़ने के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद का आंदोलन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लालपुल के पास मंदिर तोड़े जाने के मामले में लैंसडौन वन प्रभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और मंदिर निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने आंदोलन शुरू कर दिया है। उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को विहिप के जिलाध्यक्ष संदीप डबराल के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने वन विभाग पर धार्मिक भावनाओं पर ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। कहा कि वन विभाग के अधिकारियों द्वारा 80 वर्ष पुराने शिव मंदिर को तोड़ दिया गया। संगठन द्वारा इसका विरोध किए जाने के बाद भी प्रशासन इस पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए उसी स्थान पर मंदिर बनाने और मंदिर तोड़ने वाले वन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
इस अवसर पर संगठन के नगर मंत्री संजय थपलियाल, सोम नैथानी, विपिन फूल, अमित शर्मा, ऋषि वर्मा, सतेंद्र सिंह रावत, अमित कर्णवाल, सुमित सिंघल, संजय कुमार गोदियाल, शशिकांत, जितेंद्र गोस्वामी, अभिषेक जैन, अमित डबराल, लक्ष्मण सिंह बिष्ट व अमन कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


मंदिर तोड़ने के विरोध में आमरण अनशन शुरू
कोटद्वार। लालपुल के पास मंदिर तोड़े जाने के मामले में दर्ज मुकदमों को वापस लिए जाने, डीएफओ के खिलाफ कार्रवाई और उसी स्थान पर मंदिर निर्माण किए जाने को लेकर मानव प्रकृति पशु एवं गौ सेवा समिति के सदस्यों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
सोमवार को तीन सूत्री मांगों को लेकर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक बजरंगी और राजकुमार गुप्ता ने आमरण अनशन शुरू कर दिया। उनके समर्थन में पहुंचे शिव शक्ति मंच के संरक्षक नंदन सिंह रावत ने मंदिर तोड़ने की घटना की निंदा की। वन विभाग ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है, इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
इस अवसर पर जयप्रकाश शर्मा, विजेंद्र भट्ट, विनोद कुलाश्री, दिनेश बौंठियाल, अनिल कुमार, अनूप थपलियाल, उल्लास धूलिया, विपिन चौधरी, दीपक रावत, रेखा गुप्ता व सुदीप बौंठियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें