फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, थाने पहुंचा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सिडकुल के सिगड्डी ग्रोथ सेंटर स्थित एक फैक्ट्री के कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उसकी शिकायत पुलिस और संबंधित विभाग से की। प्रबंधन की कार्यशैली से नाराज कर्मचारियों ने रविवार को कोटद्वार कोतवाली पहुंचकर घटनाक्रम की शिकायत करते हुए लिखित तहरीर दी। कहा कि श्रम कानूनों को लागू कराने की मांग को लेकर जब श्रमिक शांतिपूूूर्ण तरीके से धरने पर बैठे थे तो प्रबंधन के दो सुपरवाइजरों ने शराब के नशे में धुत होकर आंदोलित कर्मियों के साथ गाली गलौच और अभद्रता की। कर्मचारियों ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रविवार सुबह सिगड्डी सिडकुल में एक पैनल शीट बनाने वाली कंपनी में काम कर रहे कर्मचारी बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे और उन्होंने फैक्ट्री में कार्यरत दो सुपरवाइजरों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में कहा कि फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा निर्धारित आठ घंटे के बजाय उनसे 14 से 16 घंटे काम कराया जा रहा है। अतिरिक्त कार्य घंटे का उन्हें ओवर टाइम भी नहीं दिया जाता। विरोध करने पर फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा उन्हें कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा उन्हें महज 9000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा है और इस अल्प वेतन में भी पीएफ और ईएसआई काटा जा रहा है। उन्हें पीएफ और ईएसआई के बारे में कोई जानकारी भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। श्रम कानूनों का भी जमकर उल्लंघन हो रहा है। शोषण के विरोध में जब फैक्ट्री के सभी कर्मचारी शनिवार को फैक्ट्री परिसर में शांतिपूर्वक धरना दे रहे थे, तभी शाम साढ़े तीन बजे फैक्ट्री के दो सुपरवाइजर नशे में धुत होकर धरना स्थल पर पहुंचे और धरने में बैठे कर्मचारियों के साथ गाली गलौच करते हुए अभद्रता करने लगे। उन्होंने धरने पर बैठे कर्मचारियों को फैक्ट्री परिसर से भगा दिया और अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए पुलिस में उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। तहरीर देने वालों में विनोद सिंह, अंकित धूलिया, नितिन सिंह, अनूप बड़ोला, मनीष नेगी व सुमित नेगी शामिल हैं।

एक श्रमिक के खिलाफ शांतिभंग का मुकदमा दर्ज, गिरफ्तार
किशनपुर। कलालघाटी चौकी पुलिस ने सिगड्डी सिडकुल की एक फैक्ट्री में सुपरवाइजर की तहरीर पर एक श्रमिक के खिलाफ शांतिभंग का मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। चौकी उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी श्रमिक सतीश शाह को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें