कोटद्वार। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मिश्रा कालोनी स्थित कोटद्वार शाखा की ओर से आयोजित आध्यात्मिक मेले के छठे दिन श्रद्धालुओं ने राजयोग के माध्यम से हेल्थ, वेल्थ और हैप्पीनेस के गुर सीखे।
बुधवार को नजीबाबाद रोड स्थित भामा गार्डन में आयोजित मेले में संस्था की मुख्य प्रशासिका बीके ज्योति ने कहा कि शांति बहुत बड़ी शक्ति होती है जबकि क्रोध एक विकार और बुराई का रूप होता है। आज पूरे विश्व में चारों ओर अशांति का माहौल है, शांति से ही पूरे विश्व का कल्याण हो सकता है। भारतवर्ष ने समय समय पर राजयोग के माध्यम से विश्व को शांति का संदेश देने का कार्य किया है। आज के हालात में लोगों को शांति के लिए राजयोग की अति आवश्यकता है। कहा कि अगर लोग अपनी भाग दौड़ भरी जिंदगी से कुछ समय राजयोग का अभ्यास करें तो उसके घर में हमेश सुख शांति का वास हो सकता है। कहा कि उनके मिश्रा कालोनी स्थित सुख शांति भवन में रोजयोग निशुल्क कराया जाता है, इसके अलावा समाज सुधार, नशा मुक्ति, विश्व कल्याण के लिए संस्था कार्य करती है। उन्होंने लोगों से विश्व शांति के लिए राजयोग का अपनाने की अपील की।
राजयोगी भाई रामनाथ ने भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के कर्मचारियों को विशेष कार्यशाला में राजयोग के माध्यम से हेल्थ, वेल्थ और हैप्पीनेस के गुर सिखाए। इसके अलावा उन्होंने योग के वायव्रेशन द्वारा अपने कार्य क्षेत्र मेें कार्यक्षमता बढ़ाने के उपाय भी बताए।