फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभीचौड़ ने दबंगों ने किया जमीन कब्जाने का प्रयास, गर्भवती महिला से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कुंभीचौड़ क्षेत्र में जमीन के कारोबार से जुड़े दबंगों ने जमीन कब्जाने के लिए गर्भवती महिला से मारपीट की। पीड़ित काश्तकार ने इस मामले में कोटद्वार तहसील और पुलिस में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल और विपक्ष से जुड़े दबंग उनकी जमीन कब्जाने का प्रयास कर रहे हैं। उनकी जमीन से जबरन पेड़ भी काट दिए गए हैं।
विज्ञापन

कुंभीचौड़ निवासी राजेंद्र सिंह ने एसडीएम से मामले की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि वे कुंभीचौड़ में 1960 से काश्तकारी कर रहे हैं। कुछ दबंगों ने शनिवार को उनकी जमीन पर लगे पेड़ कटवा दिए और विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गए। उन्होंने कहा कि दबंगों ने उनके परिवार की महिलाओं और बुजुर्गों के साथ मारपीट की। यहां तक कि मारपीट से गर्भवती महिला तक को नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि कुंभीचौड़ की उक्त जमीन को लेकर एसडीएम कोर्ट में विवाद विचाराधीन है। कोर्ट के स्टे के बावजूद दबंगों ने भूमि कब्जाने का प्रयास किया। उधर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आलोक रावत और उत्तराखंड विकास पार्टी के अध्यक्ष मुजीब नैथानी ने इसे सत्तारूढ़ दल से जुड़े जमीन कारोबारियों का कारनामा बताया। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। एसडीएम अनिल चन्याल ने कोटद्वार कोतवाली को मामले में कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें