फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल निगम कर्मियों ने सरकार के खिलाफ किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। कर्मचारियों को तीन माह से वेतन और सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन न मिलने से भड़के पेयजल निगम कर्मचारियों ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन जल निगम की यांत्रिक शाखा देवीरोड में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने शासन को चेताया कि यदि इस संबंध में जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं की गई तो महासंघ के आह्वान पर सात जनवरी से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को उत्तराखंड पेयजल निगम महासंघ के आह्वान पर कोटद्वार शाखा के पेयजल निगम कर्मचारियों ने शनिवार को भी धरना-प्रदर्शन किया। महासंघ की नगर इकाई के तत्वावधान में कर्मचारियों ने शासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि तीन माह से वेतन न मिलने से जहां सेवारत कर्मी परेशान हैं, वहीं सेवानिवृत्त कर्मियों को भी पेंशन नहीं मिली है। धरना प्रदर्शन की अगुवाई नगर इकाई के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह नेगी और सचिव अंकित कंडवाल ने की। धरना-प्रदर्शन में योगेंद्रनाथ, हरीश ध्यानी, प्रदीप बौड़ाई, नवीन प्रसाद, भूपेंद्र सिंह, कल्पना देवी, सुमन देवी, महेश चंद्र, शिशुपाल सिंह, सीताराम, कमला देवी, सूरज मोहन, आशीष बहुगुणा, महिपाल समेत कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें