फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार से नए भवन में मिलेंगे डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय बेस अस्पताल में अब मरीजों केे डाक्टरों की केबिन तक पहुंचने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सोमवार से अस्पताल के नए भवन में सभी डाक्टरों की ओपीडी और ऑपरेशन थिएटर को संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय बेस अस्पताल के नए भवन का निर्माण कार्य चलने के कारण अस्पताल में ओपीडी में डाक्टरों की बैठने की अस्थायी व्यवस्था की गई थी। वर्तमान में नया भवन बनने के बाद अब अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की सुविधा को देखते हुए नए भवन में पर्ची काटने की खिड़की से लगे क्षेत्र में सभी डाक्टरों की बैठने की स्थायी व्यवस्था बना दी है। नए भवन में ऑपरेशन थिएटर, गायनी के अलावा सर्जिकल वार्ड को भी शिफ्ट किया जा रहा है। पहले इमरजेंसी से मरीजों को ट्रामा सेंटर के भवन में शिफ्ट किया जाता था, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब नए भवन में ही जर्नल सर्जन, नेत्र सर्जन, हड्डी के डाक्टरों और महिला सर्जन की बैठने व्यवस्था के साथ ऑपरेशन की सुविधा भी मिलेगी। ट्रामा सेंटर के भवन से गायनी, ओपीडी और सर्जिकल वार्ड नए भवन में शिफ्ट होने के बाद खाली पड़े ट्रामा सेंटर भवन में ग्राउंड फ्लोर पर स्किल लैब, प्रथम तल पर अस्पताल का कार्यालय, दूसरे तल पर कार्डियो लैब और तीसरे तल पर डायलसिस सेंटर का संचालन किया जाएगा। सीएमएस डा. आईएस सामंत ने बताया कि रविवार को अवकाश के दिन ओपीडी को नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा। साथ ही ऑपरेशन थिएटर के साथ गायनी और सर्जिकल वार्ड को भी शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें