कोटद्वार। खेल निदेशालय की ओर से क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न वर्गों में 252 छात्र-छात्राओं ने दौड़ में प्रतिभाग किया।
शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रास कंट्री रेस का खेल प्रेमी धीरेंद्र कंडारी ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। पांच किमी बालक ओपन वर्ग में गौरव कुमार ने प्रथम, प्रभु मेहतो ने द्वितीय और रविंद्र सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग अंडर 14 वर्ग में आयुष, अरुण गुसाईं, शुभम, अभय बहुगुणा, मयंक, बालिका ओपन वर्ग में निकिता बौंठियाल, दृष्टि बिष्ट, तनूजा, माधवी, प्रिया, बालिका अंडर 14 वर्ग में प्रेरणा काला, शीतल बिष्ट, प्रगति, तमन्ना को क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार मिला। इस अवसर पर उपक्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, शिवम सिंह रावत, विनोद रावत, मान सिंह थापा, महेंद्र लाल, कीर्ति गुसाईं वरुण भट्ट, धीरेंद्र सिंह रावत, सुनील रावत, विनोद पंत आदि मौजूद थे।