फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस अस्पताल में सुविधाएं न होने पर बिफरे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने प्रदेश सरकार पर बेस अस्पताल की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने बेस अस्पताल में मूलभूत व्यवस्थाओं में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने शुक्रवार को बेस चिकित्सालय पहुंचकर भर्ती मरीजों का हाल जाना। उन्होंने निर्माणाधीन आवासीय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर कोटद्वार के बेस अस्पताल की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बेस अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टरों और दवाइयों की कमी से मरीज परेशान हैं। कहा कि कांग्रेस शासनकाल में उनके प्रयास से अस्पताल में डायलिसिस, कार्डिक यूनिट और बर्न यूनिट की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन प्रदेश सरकार ने पूर्व सरकार के निर्णयों को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से विशेषज्ञ डाक्टरों की तैनाती करने, दवाइयों की समुचित व्यवस्था करने के साथ ही हास्पिटल में डायलिसिस, कार्डिक तथा बर्न यूनिट की स्थापना करने की मांग की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमितराज सिंह, उपाध्यक्ष सूरज प्रसाद कांति, अनिल चौधरी, शुभम नेगी, दिव्यांश रावत, चंद्रमोहन सिंह नेगी, नरेश कोटनाला व पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष अमन रावत मौजूद थे।
विज्ञापन


फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें