कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम झंडीचौड़ निवासी एक किशोर को हाईटेंशन लाइन से करंट लग गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए यहां बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार ग्राम झंडीचौड़ निवासी सुखपाल का मकान निर्माण का कार्य चल रहा है। सोमवार सुबह उनका पुत्र अभिषेक (16) छत पर चढ़कर तराई कर रहा था। इस दौरान छत के ऊपर से गुजर रही 11 केवी की लाइन की चपेट में आने से उसे करंट लग गया, जिससे वह घायल हो गया। परिजनों ने उसे यहां बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया है।